फलोदी पुलिस ने 10 हजार का इनामी तस्कर पकड़ा:एक साल से चल रहा फरार, अप्रैल में बरामद किया था डोडा पोस्त

फलोदी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने 10 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी डोडा पोस्त बरामदगी के एक मामले में एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी बृजराज सिंह चारण के सुपरविजन में की गई। मामला 5 अप्रैल 2024 का है। जब देचू पुलिस थाना ने जेठानिया सीमा पर नाकाबंदी के दौरान सुरेंद्र सिंह निवासी शेरगढ़ के कब्जे से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस दौरान डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त कर सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच लोहावट थानाधिकारी कर रहे हैं। जांच के दौरान, मनोहरसिंह को अवैध डोडा पोस्त का मुख्य आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। मनोहरसिंह एक शातिर अपराधी है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से अधिक समय से अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए फलोदी एसपी द्वारा 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। फलोदी की जिला विशेष टीम ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनोहरसिंह को दस्तयाब किया। उसे आगे की जांच के लिए लोहावट थानाधिकारी अमरसिंह को सौंपा गया, जिन्होंने मनोहरसिंह निवासी सोलंकिया तला, शेरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ शेरगढ़ पुलिस थाने में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *