फलोदी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:स्कूली छात्रों ने देशभक्ति गानों पर दी प्रस्तुतियां, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर फलोदी जिला मुख्यालय पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल एसएमबी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रस्तुति दी गई। आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं के साथ सभागार में उपस्थित अधिकारियों, छात्रों और आमजन ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। राज स्काउट गाइड एकेडमी की छात्राओं का सामूहिक कालबेलिया नृत्य भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। एसएमबी स्कूल की छात्राओं ने ‘शूरवीर’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सेंट्रल एकेडमी की छात्राओं ने ‘आज दिल पर हाथ रख कर’ सामूहिक नृत्य किया, जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल फलोदी ने ‘महाभारत’ थीम पर प्रस्तुति दी। डीपीएस फलोदी की छात्राओं ने ‘पद्मावती घूमर’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, केजीबीवी फलोदी ने ‘माना की मुश्किल…’ पर, एसवीजी मॉडल स्कूल ने ‘नया भारत’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। टेडी किड्स ने ‘मेजर शैतान सिंह एक्ट’ की मनमोहक प्रस्तुति दी। रॉयल एकेडमी फलोदी ने ‘संविधान से स्वाभिमान तक’, रेनबो पब्लिक स्कूल ने ‘एक जिंदगी मेरी…’, महाराणा प्रताप स्कूल ने ‘आओ जी पधारो म्हारे देश’, आदर्श विद्या मंदिर ने ‘आरंभ हैं प्रचंड’ और विंग्स एकेडमी ने ‘भारतीय संस्कृति की विभिन्न तस्वीरें’ प्रस्तुत कीं। देखें कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *