फलोदी में बजरी से भरा डंपर पलटा:सहकारी समिति भवन क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

फलोदी में मंगलवार सुबह बजरी से भरा डंपर पलट गया। हादसा अंडर ब्रिज से मोहन छंगाणी नगर को जाने वाली संपर्क सड़क के मोड़ पर करीब 11 बजे हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्रय विक्रय सहकारी समिति के भवन को नुकसान पहुंचा है। डंपर में थी 42 टन बजरी जानकारी के अनुसार, डंपर में 42 टन बजरी भरी हुई थी। मोड़ पर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे डंपर बाईं ओर पलट गया। डंपर समिति के भवन से कुछ ही दूरी पर गिरा, जिससे भवन में दरारें आ गईं और नाले पर बनी पट्टियां टूट गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। पुलिस ने बताया कि डम्पर मालिक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और मामले की जांच जारी है। यह सड़क मार्ग काफी व्यस्त रहता है। रेलवे से आने वाला अधिकांश सामान इसी मार्ग से होकर गुजरता है। इसके अतिरिक्त, यह मार्ग स्कूल और आवासीय कॉलोनियों को भी जोड़ता है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *