फलोदी में राजपूत समाज की एक विशेष बैठक आज अध्यक्ष कुंभ सिंह पातावत की अध्यक्षता में राजपूत छात्रावास राईका बाग में आयोजित हुई। बैठक में राजपूत कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 8 मार्च से प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समाज के भामाशाहों ने महिला छात्रावास के लिए कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की। कई मामलों को लेकर की गई चर्चा बैठक में संस्था के कार्यों, लेखाजोखा, लाइब्रेरियन की व्यवस्था और बच्चों के प्रबंधन जैसे विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ने एक प्रस्ताव रखा कि छात्र छात्रावास में प्रवेश के लिए फलोदी जिले के बच्चों को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए, और सीटें रिक्त रहने पर पड़ोसी जिले के बच्चों को प्रवेश दिया जा सकता है। विशेष समिति का किया गठन कन्या छात्रावास के निर्माण कार्य को 8 मार्च से शुरू करने के साथ-साथ, इसके सुचारु संचालन के लिए एक विशेष समिति का भी गठन किया गया। इस पहल के लिए समाज के कई प्रमुख सदस्यों ने उदारतापूर्वक दान की घोषणा की। समाज अध्यक्ष ने 51 लाख रुपए की घोषणा की भामाशाहों में समाज अध्यक्ष कुंभसिंह पातावत ने 51 लाख रुपए का योगदान देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, गैम्बर सिंह बारू, डॉ. मोहन सिंह बारू, डॉ. माधुसिंह देवड़ा पलीना, गिरधर सिंह जालोड़ा और छैलू सिंह आमला ने प्रत्येक ने 11-11 लाख रुपये देने का संकल्प लिया। 1.35 करोड़ की रकम जुटाई अन्य प्रमुख दानदाताओं में हिम्मत सिंह आऊ, गोविंद सिंह सिहड़ा, कुंभ सिंह ननेऊ, रतनसिंह धोलिया बाप, पूर्व प्रधान मगसिंह सिडडा और मनोहर सिंह खेतूसर शामिल थे, जिन्होंने प्रत्येक ने 5-5 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि जुटाई गई। ये रहे मौजूद बैठक में भगवानसिंह तेना (अध्यक्ष राजपूत समाज शेरगढ़), भवानीसिंह (सरपंच देचू), सुगनसिंह ननेऊ, करणीसिंह (सरपंच मोटाई), सांवल सिंह (वार्डन), प्रतापसिंह सिडडा, केसर सिंह आमला और विजय सिंह बामणू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


