जिले के समेजा कोठी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को 40 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किए गए दो युवकों का इरादा इसे श्रीगंगानगर और पंजाब में बेचने का था। समेजा कोठी पुलिस ने दोनों का धर-दबोचा। जिस पिकअप में पोस्त का ट्रांसपोर्टेशन कर रहे थे उसे भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आरोपी यह पोस्त फलौदी की तरफ से लाए थे। पकड़ा गया आरोपी अशोक कुमार पुत्र रामलाल अनूपगढ़ के वार्ड नौ का रहने वाला है। वह अभी गांव 24 ए में रह रहा है। दूसरा आरोपी राधेश्याम पुत्र लालूराम फलौदी जिले की आऊ तहसील के गांव मोरिया का रहने वाला है और अभी समेजाकोठी थाना क्षेत्र के गांव दो बीडब्ल्यूएम में रह रहा है। पुलिस ने दोनों का पुराना रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों में से एक फलौदी इलाके का है। वह उसी इलाके से डोडा पोस्त लेकर आया था।


