फसलों का बीमा:2023-24 की रबी-खरीफ फसलों का 215 करोड़ रुपए क्लेम किसानों के खातों में जमा

फसल जीरा ईसबगोल सरसो 2019 से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को फसलों का बीमा करने का टेंडर दिया गया। रबी और खरीफ दोनों फसलों का बीमा एक ही कंपनी की ओर से किया जा रहा है। 2023 में एआईसी कंपनी का टेंडर पूरा हो गया था। इस बार नए सिरे से टेंडर किया जाना था, लेकिन भाजपा सरकार ने भी कांग्रेस सरकार के इसी टेंडर को दुबारा रिन्यू कर दिया। इससे किसानों की फसलों का पुरानी दर से बीमा होगा, क्योंकि इस बार भी फसलों की बीमित राशि नहीं बढ़ाई गई है। प्रदेश के बाड़मेर, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझनूं, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर व सिरोही जिले में फसल बीमा का टेंडर एआईसी कंपनी के पास है। अब रबी फसलों का बीमा एआईसी ही करेगी। जबकि बाड़मेर में एआईसी कंपनी 2019 से बीमा कर रही है। 2022-23 67778 37611 43778 एआईसी कंपनी ने हाल ही में रबी 2023-24 का 29.05 करोड़ का क्लेम जमा किया है। रबी की जीरा- ईसबागेल फसलों को 2023-24 में ओलावृष्टि से जबरदस्त नुकसान हुआ था। इसी तरह खरीफ 2023 में अकाल और बारिश से फसलें खराब हुई थी। अब एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ने 188.12 करोड़ रुपए जमा किए हैं। अब ये राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई है। रबी 2022-23 का भी 107 करोड़ रुपए क्लेम जनवरी-फरवरी में ही खातों में जमा हो गया था। (नोट: जीरा-ईसबगोल की फसल पर कुल 9% प्रीमियम है, जिसमें 5% प्रीमियम किसानों को देना है। जबकि शेष 4% प्रीमियम में राज्य और केंद्र सरकार 2-2% प्रीमियम देती है।) 2021-22 67778 37611 43778 रबी 2024-25 में फसलों का बीमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। व्यक्तिगत नुकसान की स्थिति में पक्की हुई फसल काटने के लिए खेत में रखी है और बारिश-ओलावृष्टि से खराबा हुआ तो क्लेम मिलेगा। इसके लिए 72 घंटे में कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल करना होगा। इसके अलावा अगर फसल खेत में खड़ी है और बारिश से खराब हो गई तो नए नियमों में उसका मुआवजा नहीं मिलेगा। इसके लिए क्रॉप कटिंग के आधार पर नुकसान का मुआवजा मिलेगा। 2023-24 69639 55882 70231 2024-25 69639 55882 70231 भास्कर संवाददाता | बाड़मेर किसानों की फसलों का बीमा करने के लिए पिछले 7 साल से एक ही बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस को टेंडर दे रहे हैं। 2018 में टाटा एआईजी कंपनी ब्लैक लिस्टेड होने के बाद सरकार ने अगले साल एआईसी कंपनी को रबी-खरीफ दोनों फसलों का बीमा करने का टेंडर दिया था, लेकिन इसके बाद 7 साल से एक ही कंपनी के पास है। कांग्रेस सरकार में हुआ टेंडर बीजेपी सरकार में भी रिन्यू कर दिया गया, जबकि दुबारा टेंडर जारी नहीं किया गया। अब राजस्थान के 23 जिलों में एआईसी कंपनी के पास फसल बीमा का टेंडर है। वर्ष 2023-24 में बोई रबी और खरीफ फसलों में हुए खराबे का क्लेम एआईसी कंपनी ने किसानों के खातों में जमा कर दिया है। खरीफ 2023 का करीब 188 करोड़ और रबी 2023-24 का करीब 29.06 करोड़ रुपए का क्लेम जारी किया है। रबी फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *