अजमेर जिले की भिनाय थाना पुलिस ने फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रहे किसान को गिरफ्तार किया है। साथ ही खेत से 156 किलो 300 ग्राम अफीम के हरे पौधे भी जब्त किए है। मामले की जांच सरवाड़ थाना प्रभारी को सौंपी है। भिनाय थाना प्रभारी ओम प्रकाश मीणा ने बताया-मुखबिर की सूचना पर बडला खेडा लामगरा में श्योजी गोस्वामी पुत्र सुगन पुरी निवासी देवलिया कला के खेत की तलाशी ली गई। यहां फसल की आड में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करना पाया गया। आरोपी श्योजी गोस्वामी के कब्जे से कुल 156. 300 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे जब्त किए। साथ ही आरोपी श्योजी गोस्वामी को गिरफतार किया। ……… पढें ये खबर भी… RAS-2024 इंटरव्यू का छठा चरण 16 फरवरी से शुरू होगा:इसके लिए 2461 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट,1096 पदों के लिए निकाली थी वैकेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 भर्ती के छठे चरण के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये इंटरव्यू 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती में कुल 1096 पदों के लिए वैकेंसी है, और 2461 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। पूरी खबर पढें


