फसल खराबे पर जूली बोले-अब तो बादल भी डरते हैं:बादल बरसने से पहले पूछते हैं, नीचे विधायक अपना है या विपक्ष का, जहां कमल वहीं खराबा

राजस्थान में बारिश के दौरान फसल खराबे के सरकारी आकलन में सियासी भेदभाव का मुद्दा गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए लिखा- बादल भी अब डरते हैं, बरसने से पहले पूछते हैं, नीचे विधायक ‘अपना’ है, या विपक्ष का ढूंढते हैं? जहां ‘कमल’ है, वहीं ‘खराबा’ सरकारी फाइलों में है, बाकी किसान तो बस, सियासत की चालों में है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर राजनीतिक षडयंत्र के तहत किसानों का हक छीनने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा- जिन किसानों को मुआवजा मिला, वो उनका हक था, लेकिन जिन किसानों का हक था, उन्हें इसलिए खराबा नहीं दिखाया गया क्योंकि उन्होंने भाजपा के विधायक नहीं जिताए, बल्कि कांग्रेस विधायक चुने। विधानसभा में इसका पर्दाफाश किया जाएगा
डोटासरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों वाले इलाकों के किसानों को प्रताड़ित किया गया और जानबूझकर खराबा कम दिखाया गया, क्योंकि 33 प्रतिशत खराबा दिखाने पर मुआवजा देना होता। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सरकार को इस मुद्दे पर घेरकर इसका पर्दाफाश किया जाएगा। 1000 करोड़ रुपए केवल भाजपा विधायकों के इलाकों में दिए गए
डोटासरा ने आगे कहा आपदा राहत के तहत 1400 करोड़ रुपए में से 1000 करोड़ रुपए केवल भाजपा विधायकों के इलाकों में दिए गए। डोटासरा ने कहा कि अगर वास्तव में भाजपा विधायकों के इलाकों में खराबा हुआ है तो मुआवजा देने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कांग्रेस विधायकों के इलाकों के किसानों को षडयंत्र के तहत वंचित करना अन्याय है। — डोटासरा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… डोटासरा बोले-भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने हैं, तब से ब्यूरोक्रेसी बेलगाम:मंत्री जोगाराम को कलेक्टर-एसपी बिठाते ही नहीं, खड़े-खड़े ही पूछा कि क्या काम है? सीकर में कलेक्टर मुकुल शर्मा और मंत्री संजय शर्मा के बीच हुई बहस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- ये जो सीकर से कल प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर की तस्वीर आई है, वो इस पूरे राजस्थान की हकीकत है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *