झुंझुनूं शहर में मण्डावा मोड़़ पर बीते रात अज्ञात चोरों ने फाइनेंस ऑफिस समेत 3 दुकानों के ताले तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जब शॉप मालिक दुकान पर आए तो ताले टूटे हुए मिले। सामान बिखरा हुआ था, गल्ले में रखी नगदी व अन्य सामान गायब मिला। घटना की सूचना पर कोतवाल पवन चौबे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि बीती रात मण्डावा मोड़ पर स्पोर्टस, ज्यूस और सरस डेयरी की दुकान के किसी अज्ञात ने ताले तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं फाइनेंस ऑफिस के ताले टूट हुए मिले, हालांकि शुरूआत जांच में वहा से कुछ भी सामान चोरी नहीं होने की जानकारी मिली है। सभी दुकाने आसपास में ही स्थित है। आसपास के लोगों से पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। स्पोर्ट्स की दुकान के मालिक ने बताया कि रात को 9 बजे दुकान बंद कर घर गया था। सुबह दुकान पर आया तो ताले और शीशे टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 90 हजार व अन्य सामान गायब था। वहीं पास में दो और दुकान के ताले टूटे हुए थे। फाइनेंस ऑफिस के कर्मचारी ने बताया कि ब्रांच में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। रेलिंग के गेट का ताला टूटे हुआ था। बाकी सीसीटीवी में देखने के बाद पता चला पाएगा की ऑफिस में चोरी हुई या नहीं। वही ज्यूस और दूध डेयरी के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान से नगदी व अन्य सामान गायब है।


