फाइनेंस कंपनी का मैनेजर गबन के आरोप में गिरफ्तार:ग्राहकों से पैसे लेकर नहीं भरता था किश्त, वृंदावन से किया गिरफ्तार

भरतपुर की रूपवास थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के ऊपर कई लोगों ने पैसे ठगने की FIR दर्ज करवाई है। ग्राहक अपने वाहनों की किश्त जमा करने के लिए मैनेजर को डालते थे। मैनेजर उन पैसों से किश्त जमा न कर उन्हें खुद रख लेता था। जब ग्राहक उससे पैसे मांगते तो, देता नहीं था। ग्राहक से पैसे लेकर नहीं भरी किश्त रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि 20 नवंबर 2024 को कपिल शर्मा निवासी खानसुरजापुर ने रूपवास थाने में एक FIR दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसने R.K.P फाइनेंस कंपनी से एक ट्रक फाइनेंस पर निकाला था। उसने पहली किश्त के 4 लाख रुपये भरने के लिए फाइनेंस कंपनी के मैनेजर भगीरथ पाराशर के अकाउंट में डाले लेकिन, उसने किश्त के रुपये जमा नहीं करवाए। दूसरी किश्त का समय आने पर पता लगा गबन जब उसकी ट्रक की दूसरी किश्त आई तो, उसे पता लगा कि अभी तक पहली किश्त भी जमा नहीं हुई है। तब उसने भगीरथ पाराशर से तकादा किया लेकिन, उसने पैसे नहीं लौटाए। जिसके बाद कपिल ने रूपवास थाने में FIR दर्ज करवाई। वृंदावन से किया गया आरोपी गिरफ्तार मामला दर्ज होने के बाद से ही भगीरथ पाराशर फरार चल रहा था। आज वृंदावन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर दूसरे थानों में भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं। दूसरे थानों की पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *