फाइनेंस पर ली जीप बिना लोन चुकाए अन्य को बेची:जीप की 36 किस्तें थी बकाया, धोखे में रखकर बेची जीप

फाइनेंस पर ली जीप अन्य को बेचने और खरीदार के लोन नहीं चुकाकर धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। हिंदुमलकोट थाने में दर्ज मामले में सूरतगढ़ के व्यक्ति सहित कुछ लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
दुल्लापुर केरी के प्रेमकुमार पुत्र सुगनाराम की ओर से दर्ज मामले में कहा गया है कि उसने एक जीप फाइनेंस पर खरीदी थी। जुलाई में उसे कुछ रुपए की जरूरत थी। इस पर उसने अपने परिचित सुंदरलाल से संपर्क किया। सुंदरलाल ने उसे बताया कि वह उसकी जीप बिकवा देगा। उस समय जीप की 36 किस्तें बकाया थी। सुंदरलाल ने उसकी जीप सूरतगढ़ के रीनू पुत्र श्योपतराम को बिकवा दी थी।रीनू ने यह जीप खरीदने के बाद इसकी किस्तें जमा नहीं करवाई। पिछले दिनों फाइनेंस कंपनी से नोटिस मिलने और बकाया किस्तें जमा नहीं होने का पता लगने पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। इस संबंध में आरोपी से संपर्क कर किस्तें जमा कराने का आग्रह किया गया। जब आरोपी नहीं माना तो मामला दर्ज करवाया गया। मामले की जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *