फाइनेंस बकाया बताकर वसूली करने वाला गिरोह गिरफ्तार:आगर मालवा में मोबाइल ऐप से बाहर की गाड़ियों की पहचान कर करते थे ठगी

आगर मालवा में फाइनेंस बकाया बताकर राहगीरों से जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मोबाइल ऐप का उपयोग कर बाहर के वाहनों की पहचान करता था और फिर उन्हें रोककर ठगी करता था। फाइनेंस बकाया बताकर करते थे ठगी पुलिस के अनुसार, फरियादी करन नरवरिया (28), निवासी अक्षय नगर, नानाखेड़ा, उज्जैन ने शिकायत दर्ज कराई है। करन अपने दोस्तों दीपक सोनगरा और लक्ष्मण सिंह राठौर के साथ उज्जैन से बगलामुखी माता मंदिर दर्शन के लिए कार क्रमांक MP13-ZN-2114 से जा रहे थे। यह कार उनके मित्र लोकेश की थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब वे बैजनाथ मंदिर जोड़, आगर-कोटा रोड पर पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने कार की चाबी छीन ली और खुद को “सीजर” बताते हुए कहा कि गाड़ी पर 1 लाख 50 हजार रुपए का फाइनेंस बकाया है। उन्होंने कार छोड़ने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने आगर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत डर के कारण फरियादी और उसके साथियों ने 6 हजार रुपए नकद और 4 हजार रुपए फोन-पे के जरिए आरोपियों को दिए। आरोपियों ने उन्हें कोई रसीद नहीं दी। उन्होंने अपनी पहचान माखन गुर्जर (करवाखेड़ी), अरविंद परमार (भादवा), विक्की बंजारिया (तिरुपति कॉलोनी आगर) और फरदीन लाला (पचेटी) के रूप में बताई। दर्शन कर लौटने के बाद फरियादी ने कार फाइनेंसर से संपर्क किया। फाइनेंसर ने बताया कि वाहन पर कोई राशि बकाया नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने आगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले विक्की बंजारिया को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। विक्की की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अड़ीबाजी तथा जबरन वसूली सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के पास एक मोबाइल ऐप था, जिसके माध्यम से वे यह पता कर लेते थे कि किन वाहनों पर हायर पर्चेस (फाइनेंस) दर्ज है। इसी आधार पर वे बाहर से आने वाली गाड़ियों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले और किन वाहन मालिकों से इसी तरह अवैध वसूली की है। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *