फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर बगोदर में बैठक

बगोदर | फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड सभागार बगोदर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। प्रखंड के सभी गांवों एवं टोलों में 10 फरवरी से 26 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए) 2026 के साथ-साथ कुष्ठ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनभागीदारी बढ़ाने, दवा सेवन सुनिश्चित कराने तथा जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *