फाइलेरिया रोधी अभियान में मिले 107 मरीज

धनबाद| फाइलेरिया रोधी अभियान के तहत जिले में इस वर्ष 107 नए मरीज मिले हैं। जिला फाइलेरिया विभाग की ओर से इन मरीजों की दवा शुरू कर दी गई है। इसमें हाथी पांव और हाइड्रोसील के मरीज शामिल है। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक फाइलेरिया रोगी खोज अभियान की शुरुआत की गई थी। सर्वे में 107 नए मरीज चिन्हित किए गए। सीएस डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से मरीजों की दवा शुरू की गई है। अभी जिले में लगभग 7300 फाइलेरिया के पुराने मरीज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *