फाइलेरिया : 10 तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश

रांची| झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 14 जिलों के प्रभावित प्रखंडों में 10 फरवरी 2026 से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 10 फरवरी से अब तक लक्षित आबादी में से 86.89 प्रतिशत लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लिया है। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए 26 फरवरी से 10 मार्च तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *