बालोद| ग्राम फागुन्दाह सोसाइटी के सामने युवक पर ब्लेड से हमला व मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार राहुल साहू ने जानकारी दी है कि 29 जनवरी को गांव में मड़ई मेला का कार्यक्रम चल रहा था। रात 8 बजे अपने दोस्त रोहन राव, चंदू निवासी उसरवारा के साथ सोसायटी के सामने हॉटल में समोसा और बड़ा खरीद रहा था। इस दौरान पूनम व विजय निवासी उसरवारा ने एक माह पहले छोटे भाई अनिकेत साहू के साथ वाद विवाद हुआ था उस बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। पूनम ने हाथ में पहने कड़ा व विजय ने ब्लेड की पत्ती से मारा। जिससे सिर के पीछे एवं दाहिने हाथ के कोहनी एवं कलाई में चोट लगी है। पुरूर थाने में दो लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


