फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने अनाज मंडी में रेड की है l इस दौरान पुलिस ने तीन नशा तस्करों गिरफ्तार किया है l जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया l पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 500 नशीली गोलियां और 10 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं l जिनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करती हुई आईटीआई मलोट रोड पहुंचीl तो मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी जो नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं l आज भी यह मलोट रोड दाना मंडी गेट नंबर-2 के अंदर वाटर बॉक्स की खाली पड़ी जगह पर मौजूद हैl जहां वह आपस में यह गोलियां और कैप्सूल बांट रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर रेड कर दी और रेड के दौरान अमनदीप सिंह, सोनू और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया l जबकि उनका चौथा साथी लवली मौके से फरार हो गया l जांच कर रही पुलिस- एसएचओ जिनके कब्जे से पुलिस ने 500 नशीली गोलियां और 10 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं l जिनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एसएचओ का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा हैl


