फाजिल्का जिले की जलालाबाद भंडारी मार्केट में चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार पर आए आरोपी दुकान का शटर तोड़कर रेडीमेड दुकान के अंदर से करीब एक लाख 30 हजार कैश और लाखों रुपए के कपड़े चोरी करके ले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। जिनके द्वारा इलाके के सीसीटीवी कैमरे कंगाले जा रहे हैं। जानकारी देते हुए दुकान मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि वह गांव सवाहवाला का रहने वाला है। उन्होंने कर्ज उठाकर करीब 6 महीने पहले जलालाबाद के सिटी थाना के नजदीक भंडारी वाली मार्किट में हैशटैग रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली थी। कल वह अपनी दुकान मंगल कर घर लौट गया तो आज सुबह फोन आया कि उसकी दुकान पर चोरी हो गई है। पीड़ित बोला- लाखों के कपड़े चोरी कुलवंत सिंह का कहना है कि उसकी दुकान से करीब एक लाख 30 हजार रुपए कैस और 4 से 5 लाख रुपए के कपड़े चोरी कर लिए गए है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे है लेकिन आरोपी डीवीआर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि पड़ोसी का कैमरा चेक करने पर पता चला कि तीन लोग कार पर आए और उसकी दुकान का शटर तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। कुलवंत का कहना ही कि करीब एक साल पहले वह गांव जा रहा था कि रास्ते में उसे लुटेरे पड़ गए और उसके साथ मारपीट कर उसका बाइक छीन ले गए थे। जिसके डर से वह कैश दुकान में रख चला जाता है। उधर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद उनके द्वारा हालातों का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल मामले में सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है।


