फाजिल्का के एमएलए बाइक पर खेतों में पहुंचे:नरिंदरपाल सवना ने चेक किया 51 करोड़ की कंक्रीट लाइन का काम

पंजाब के फाजिल्का के विधायक नरेंद्रपाल सवना ने अपने क्षेत्र की नहरों की कंक्रीट लाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने अनोखी पहल करते हुए बाइक पर सवार होकर नहरों का दौरा किया, जिसमें स्थानीय किसान भी उनके साथ थे। इस परियोजना पर लगभग 51 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। विधायक सवना ने बताया कि यह कार्य किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी मांगे और आश्वासन दिया है कि जहां भी कमियां नजर आएंगी उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि समस्त विकास कार्य किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *