फाजिल्का के किसान को मिला इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड:बंजर जमीन में उगाई सब्जी, बिना जलाए पराली प्रबंधन, तेल निकालने की नई तकनीक शुरू की

पंजाब में फाजिल्का के गांव घटिया वाली बोदला के किसान करनैल सिंह को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का प्रतिष्ठित इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड मिला है। यह पुरस्कार उन्हें 24 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में किसान मेले के दौरान दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र फाजिल्का-अबोहर की सिफारिश पर पंजाब से चुने जाने वाले वह एकमात्र किसान हैं। अवार्ड मिलने के बाद गांव में पहुंचने पर करनैल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। करनैल सिंह ने खेती में कई नवाचार किए हैं। उन्होंने बंजर जमीन पर मछली पालन और सब्जी उत्पादन को सफल बनाया। पराली प्रबंधन में उनका काम सराहनीय है। वह पराली को जलाए बिना निपटान करते हैं, जिससे प्रदूषण कम होता है। उन्होंने एक हजार से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी है। कैनोला सरसों की खेती को बढ़ावा दिया और इसकी मार्केटिंग के लिए नई रणनीतियां बनाईं। तेल निकालने की नई तकनीक भी शुरू की। चुनौतियों को अवसर में बदला केवीके सीआईपीएचईटी किसान क्लब की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही। वह यहां किसानों को जैविक खेती, जल संरक्षण और उच्च उपज वाले बीजों के बारे में बताते हैं। उनके मार्गदर्शन में कई किसानों की आय बढ़ी है। गांव के सरपंच महेंद्र सिंह के अनुसार, क्षेत्र के 700 एकड़ में सेम की समस्या है। करनैल सिंह ने इस चुनौती को अवसर में बदला। उन्होंने इस जमीन पर मछली पालन शुरू कर अच्छी आय अर्जित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *