फाजिल्का के डीसी चौंक में बस स्टॉप पर एक लावारिस व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद शिवसेना और वार मेमोरियल संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस टीम पहुंची। जिनके द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है। जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी । शिवसेना शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि उनके टीम के सदस्य रवि कुमार को किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालातों में डीसी चौंक में बस स्टॉप पर पड़ा है। जहां वह अपने सदस्यों रूपेश बांसल, पंकज मिड्ढा और साहिल भठेजा व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस को बुलाया गया है। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। शव ले जाने के लिए नहीं रुके वाहन उन्होंने कहा कि अगर लावारिस व्यक्ति की पहचान नहीं हुई तो उनकी संस्था द्वारा ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के साथ किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में लगे हुए है, लेकिन दुख इस बात का है आज उक्त लावारिस शव मिलने के बाद उन्होंने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए रास्ते में कई वाहन जैसे ऑटो, ई रिक्शा, पिकअप और अन्य चालकों को रोक मदद मांगी। लेकिन किसी भी वाहन चालक ने उनकी मदद नहीं की। आखिर कार एक छोटा हाथी वाहन मंगवाया गया, जिसके जरिए शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस स्थिति को देखते हुए समाज सेवी लोगों ने प्रशासन से ऐसे मौके पर लावारिस शव अस्पताल लेजाने के लिए शव वाहन की मांग रखी है। बेघर लोगों के रहने की व्यवस्था उधर समाजसेवी युवराज बहदरपुरिया ने कहा कि ऐसे लोग जो फुटपाथ और अन्य जगह पर रहने को मजबूर है। उनके लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा फरीदकोट और अन्य जगह रहने व्यवस्था की गई है। जहां वह अपनी जिंदगी व्यतीत कर सकते है। इसलिए अगर आपको कहीं भी ऐसा व्यक्ति जो फुटपाथ पर रहने के लिए मजबूर है। उनकी सूचना उन्हें दें, ताकि इन्हें समय रहते ऐसी उक्त संस्थाओं के पास भेजा जा सके। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक लावारिश हालत में व्यक्ति का शव डीसी चौंक में बस स्टॉप पर पड़ा है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। जिसके बाद मौत के कारण सामने आ पाएंगे, फिलहाल जांच जारी है।


