फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लिफ्ट खराब:दो दिन में दो बार फंसे लोग, सिविल सर्जन बोले- हमारे पास लिफ्ट ऑपरेटर नहीं

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में कई सालों बाद चालू की गई लिफ्ट तकनीकी खामियों के कारण अचानक बंद गई हैं, जिससे मरीज और उनके परिजन फंस रहे हैं। पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों को लिफ्ट में फंसे होने से रेस्क्यू करना पड़ा। ताजा मामले में भीम सिंह नाम के एक व्यक्ति को लिफ्ट में फंसने के बाद अलार्म बजाकर मदद मांगनी पड़ी। अस्पताल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। भीम सिंह ने बताया कि वह एक मरीज के साथ लिफ्ट में सवार थे, जब अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट खराब होने के 2 कारण
कार्यकारी सिविल सर्जन डॉक्टर एरिक ने इस समस्या के दो प्रमुख कारण बताए। पहला, अस्पताल में आने वाले बच्चे लिफ्ट में खेलने लगते हैं, जिससे तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। दूसरा और महत्वपूर्ण कारण है लिफ्ट ऑपरेटर की कमी। उन्होंने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए विभाग को पहले भी पत्र लिखा गया था और अब भी लिखा जा रहा है, जिसमें लिफ्ट ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग की गई है। वर्तमान में एक लिफ्ट को खराब होने के कारण बंद कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने लिफ्ट ऑपरेटर की नियुक्ति को लेकर विभाग से जल्द कार्रवाई की अपील की है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *