फाजिल्का के जलालाबाद हल्के में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा कांग्रेस हाईकमान के आदेशों पर फाजिल्का के आब्जर्वर नियुक्त किए गए CWC मेंबर चेला कुमार की मौजूदगी में विभिन्न इलाकों में कांग्रेस पार्टी बैठक कर रही है। कई जगह पर संगठन सृजन अभियान के तहत मीटिंग भी की जा रही है । इसी के तहत ही एक बैठक जलालाबाद के बाहमणी वाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही थी। जिसमें पहुंचे फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया एक बयान पर मीटिंग में हंगामा हो गया और कार्यकर्ता भड़क गए ।बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सर्वे किया जा रहा है। और बैठकें की जा रही है। हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट जिसके बाद ऑब्जर्वर द्वारा अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी और उसी के आधार पर फाजिल्का में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नियुक्त की जाएगी। आज भी जब जलालाबाद के बाहमणीवाला में मीटिंग चल रही थी तो मौके पर पहुंचे फिरोजपुर लोकसभा हलका से सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि कई लोग दिहाड़ी पर लोगों को अपने साथ मीटिंग में ला रहे हैं और नारेबाजी करवा रहे है। उन लोगों के पीछे मत लग जाना। स्टेज पर मौजूद सांसद घुबाया अभी बोल ही रहे थे कि कार्यकर्ता भड़क गए। और मौके पर मौजूद पुलिस सुरक्षा के साथ धक्कामुक्की भी हुई । कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह पिछले लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं । जिन्होंने शेर सिंह घुबाया को वोट दिए और अब सांसद घुबाया उन्हें नीचा दिखा रहे और कह रहे हैं कि वह दिहाड़ी पर पैसे लेकर मीटिंग में आए हुए लोग हैं । काफी समय तक हंगामे के बाद हालातो पर काबू पा लिया गया । लेकिन इन हालातो ने एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी को जगजाहिर कर दिया है।


