फाजिल्का जेल में SSP की अचानक चेकिंग:48 कैदियों और बैरकों की जांच, नशे के खिलाफ कार्रवाई की

फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सब जेल में विशेष जांच अभियान चलाया। पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। करीब डेढ़ घंटे चले इस सर्च ऑपरेशन में लगभग 47-48 कैदियों और उनकी बैरकों की गहन तलाशी ली गई। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि कैदियों के पास कोई नशीला पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामान तो नहीं है। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, फिर भी एसएसपी ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इन निर्देशों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जेल में बंद कैदी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या नशीले पदार्थों का सेवन न कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *