फाजिल्का डीसी ऑफिस में लग रही लंबी लाइनें:लाभपात्री कापी पर वजीफा लेने पहुंचे लोग, बैठने और पानी की नहीं व्यवस्था

फाजिल्का जिले में लाभपात्री कॉपी का काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को डीसी दफ्तर में इस कदर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कि उन्हें अपना काम करवाने के लिए सुबह 4 आना पड़ता है l साढ़े नौ बजे डीसी दफ्तर खुलता है l जिसके बाद वह काम करवाने के लिए लाइन में लग जाते है l लोगों का कहना है कि कई घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ता है या फिर वह जमीन पर बैठे रहते हैं, क्योंकि बैठने की व्यवस्था नहीं है l उधर अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी होने के चलते यह परेशानी आ रही है l लाभपात्री के लिए बनाई खिड़की डीसी दफ्तर में अपनी लाभपात्री कापी पर वजीफा व अन्य लाभ लेने हेतु काम करवाने के लिए आए जसवंत सिंह, गांव लाधुका के संता सिंह, खान सिंह, गांव राणा के अशोक सिंह, कृष्ण सिंह, गांव शमशाह बाद से गुरदीप सिंह ने बताया कि डीसी दफ्तर में लाभपात्री के लिए बनाई खिड़की पर काम करवाने के लिए उन्हें सुबह चार बजे आना पड़ता है l वह लोग पहले डीसी दफ्तर के बाहर बैठे रहते हैं l कुर्सियों की व्यवस्था नहीं वहीं सुबह डीसी दफ्तर में 9:30 बजे खिड़की खुलते ही लाइन में लग जाते हैं, उनकी समस्या यहीं खत्म नहीं होती l समस्या यह भी है कि खिड़की के पास बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है l जमीन पर उन्हें बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है l साथ ही लाइन में कई घंटे खड़े होना पड़ता है, क्योंकि 9 से लेकर 1:30 तक खिड़की खुलती है l इसके बाद बंद हो जाती है और पूरा जिले भर के लोग काम करवाने के लिए आते हैं l घंटों तक करना पड़ रहा नंबर का इंतजार टोकन नंबर जल्दी लगवाने के चक्कर में लोग पहले आ रहे हैं l इसके बावजूद घंटे भर उन्हें बारी का इंतजार करना पड़ रहा है l जिसके पीछे वजह स्टाफ की कमी है l लोगों का आरोप है कि खिड़की के पास न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बैठने की l हालांकि उधर लेबर विभाग के सीनियर असिस्टेंट अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि स्टाफ की कमी होने के चलते उन्हें यह दिक्कत आ रही है, जिसको लेकर सरकार को लिखा गया है l पानी की व्यवस्था डीसी दफ्तर में कई जगह पर की गई है l साथ उन्होंने कहा कि जहां तक बैठने की व्यवस्था है, उसके लिए उनके द्वारा सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर इसका समाधान किया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *