फाजिल्का डीसी दफ्तर में श्री सुखमनी साहिब का पाठ:15 दिन में तीन कर्मचारियों की मौत के बाद सुख-शांति की अरदास

फाजिल्का के डीसी दफ्तर में आज सुख शांति के लिए श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। दफ्तर की पहली मंजिल पर नाज़र ब्रांच में सादे धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के तहत श्री सुखमनी साहिब का पाठ रखवाया गया। करीब 15 दिनों में दफ्तर के तीन कर्मचारी अकाल चलाना कर गए थे। इसको देखते हुए स्टाफ और अधिकारियों द्वारा यह कदम उठाते हुए दफ्तर में सुख शांति की अरदास की गई है। डीसी दफ्तर फाजिल्का के जूनियर असिस्टेंट सुनील कुमार ने बताया कि डीसी दफ्तर की पहली मंजिल पर बनाए हुए नाज़र ब्रांच में आज श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया है। सुख शांति की कामना करने के लिए यह किया गया है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में डीसी दफ्तर और तहसील दफ्तर के समूह स्टाफ और अधिकारी हाजिर रहे हैं। सुनील कुमार के मुताबिक दफ्तर के सीनियर सहायक नरिंदर सिंह का अचानक देहांत हो गया। इसके बाद मैडम गुरप्रीत सिंह के पति जो एसडीएम दफ्तर में तैनात थे, उनका आकस्मिक निधन हो गया। वहीं सेवादार मैडम परवीन जो तहसील दफ्तर अबोहर में तैनात हैं, उनकी लड़की अचानक अकाल चलाना कर गई। 15 दिनों के भीतर ये तीन मौतें हुईं। इसको लेकर दफ्तर के स्टाफ ने परम पिता परमात्मा के आगे सुख शांति की कामना करने हेतु श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया है। हालांकि करीब चार महीने पहले सड़क हादसे में कर्मचारी सुरिंदर कुमार की भी मौत हो गई थी। परमपिता परमात्मा के आगे अरदास की गई है कि सुख शांति बनाए रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *