फाजिल्का के नगर कौंसिल में प्रत्येक सोमवार को अब विधायक नरेंद्र पाल सवना तीन घंटे के लिए लोगों की समस्याएं सुनेंगे l विधायक सवना ने कहा कि आने वाले दिनों में करोड़ों के विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिसके लिए वह खुद अब सभी विकास प्रोजेक्टों की निगरानी करने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे l विधायक सवना ने बताया कि फाजिल्का शहर में पिछले समय के दौरान करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए है और अब भी करवाए जा रहे हैं l उन्होंने बताया कि आने वाले 6 महीनों के दौरान फाजिल्का शहर में विकास कार्यों पर करीब 16.35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे l वहीं पिछले तीन सालों में करीब 10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रोजेक्ट मुकम्मल हुए है l विधायक ने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार शाम 4 से 7 बजे तक वह नगर कौंसिल में हाजिर होंगे l इस समय के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी l इन समस्याओं का पहला के आधार पर समाधान किया जाएगा l विधायक ने कहा कि अब शहर में होने वाले विकास कार्य भी उनकी निगरानी में होंगे और पारदर्शी ढंग से गुणवत्ता से विकास प्रोजेक्ट करवाए जाएंगे l


