फाजिल्का पुलिस ने जब्त 154 वाहनों की नीलामी की:चार थानों के वाहन 16 लाख 35 हजार में बिके, रिजर्व प्राइज से दो गुनी लगी बोली

विभिन्न आपराधिक (IPC) मामलों के तहत फाजिल्का जिले के अलग-अलग थानों में ज़ब्त किए गए 154 बंद वाहनों की शुक्रवार को पुलिस लाइन फाजिल्का में खुली बोली के ज़रिए नीलामी करवाई गई। पारदर्शी ढंग से हुई इस नीलामी प्रक्रिया में जिलेभर से पहुँचे बोलीदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 154 वाहनों की नीलामी से 16 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस नीलामी में जिले के चार प्रमुख थानों के ज़ब्त वाहनों को शामिल किया गया था।नीलाम किए गए कुल 154 वाहनों में 131 दोपहिया (बाइक/स्कूटी) और 23 चार पहिया (कार/गाड़ी) वाहन शामिल थे।
4 थानों के 154 वाहन हुए नीलाम थाना सिटी-1 अबोहर: 77 वाहन थाना सदर अबोहर: 20 वाहन थाना सिटी जलालाबाद: 23 वाहन थाना अरनीवाला: 34 वाहन रिज़र्व प्राइस से लगभग दोगुनी बोली में बिके वाहन पुलिस प्रशासन ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए यह बोली करवाई गई। इन 154 वाहनों के लिए न्यूनतम रिज़र्व कीमत ₹8,65,725 तय की गई थी। बोलीदाताओं के बीच दिखे उत्साह के चलते बोली बढ़कर ₹16,35,000 तक पहुँच गई, जिस पर अंतिम मुहर लगाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *