फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम:मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जता भाजपा, अकाली दल व कांग्रेस ने शुरु किया धरना

फाजिल्का के जलालाबाद में आज पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने धरना शुरू कर दिया। इनके कार्यकर्ताओं ने फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे जाम कर दिया गया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके पार्टी के एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि आप सरकार के लग अंदर बैठे है। उधर आप के लोगों ने इन आरोपों को खारिज किया है । भाजपा के जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर आम आदमी पार्टी के एजेंट बिठाए गए हैं, जबकि उनके एजेंट के जाने से पहले ही वोटो की गिनती शुरू कर दी गई। जीत हार तय कर दी गई। इसको लेकर उनमें रोष पाया जा रहा है। उधर लद्दूवाला उताड़ जॉन से जिला परिषद के उम्मीदवार रघुवीर सिंह जैमल वाला ने भी यही आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि बेवजह परेशान किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। इसमें उनके द्वारा वोटो की गिनती दोबारा करने की मांग की जा रही है । जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वीडियोग्राफी के जरिए वोटों की गिनती हो रही है। बेवजह बवाल खड़ा किया जा रहा है। फिलहाल उनके द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है । ताकि हाईवे को खुलवाया जा सके ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *