फाजिल्का में आवारा पशु से टकराने से युवक की मौत:11 साल की बच्ची का पिता, काम से लौट रहा घर, परिजनों को किया फोन

पंजाब के फाजिल्का में काम से घर लौट रहे गांव झुग्गे गुलाब निवासी एक युवक की आवारा पशु से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय विनोद सिंह के रुप में हुई है, जो गांव राणा के गोदाम में पल्लेदारी का काम करता था। घटना देर रात की है। देर रात विनोद ने अपने घर फोन करके कहा था कि वह जल्द लौट रहा है और नहाने के लिए पानी गरम कर दें। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आज सुबह गांव करनीखेड़ा के पास कच्चे रास्ते पर उसका शव मिला। सरपंच ने की आवारा पशुओं से समाधान की मांग मृतक के भाई गुरचरण सिंह ने बताया कि विनोद काम से लौटते समय आवारा पशु से टकरा गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। विनोद के पीछे 11 वर्षीय बेटी है। गांव के सरपंच सुनील कुमार ने सरकार और प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है। पुलिस अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *