फाजिल्का में इलेक्ट्रीशियन की लगी लॉटरी:500 रुपए की खरीदी टिकट, 95 हजार मिले, बहन से मिलने था आया

फाजिल्का के जलालाबाद में एक इलेक्ट्रीशियन की 95 हजार की लॉटरी लगी है। डबवाला निवासी रोहित कुमार अपनी बहन से मिलने जलालाबाद आए थे। उन्होंने यहां पहली बार लॉटरी के टिकट खरीदे और दो टिकटों पर इनाम जीत लिया। रोहित ने करीब 500 रुपए के लॉटरी टिकट खरीदे। सिक्किम स्टेट लॉटरी के टिकट नंबर 1224 पर उन्हें 50 हजार रुपए का पहला इनाम मिला। लॉटरी विक्रेता ने फोन कर उन्हें इस बारे में सूचित किया। शाम को जब रोहित इनाम की राशि लेने पहुंचे, तो उनकी किस्मत ने एक बार फिर साथ दिया। उनके पास मौजूद डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी का टिकट नंबर 92409 भी विजेता निकला। इस टिकट पर उन्हें 45 हजार रुपए का इनाम मिला। रोहित ने बताया कि वह डबवाला में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उन्होंने आज तक कभी लॉटरी नहीं खरीदी थी। इस जीत से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि इनाम की राशि का उपयोग घर के कामों के लिए करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *