फाजिल्का में कई मेडिकल स्टोर पर रेड:पुलिस और ड्रग विभाग का एक्शन, अब तक 624 केस दर्ज, 829 गिरफ्तार

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के अरनीवाला में पुलिस और ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर रेड मारी। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर गहराई से चेकिंग की जा रही है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत न सिर्फ फाजिल्का पुलिस ने अब तक नशे के खिलाफ रिकवरी की है। बल्कि आरोपियों को भी पकड़ा है। इसी अभियान के चलते फाजिल्का के अरनीवाला में पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त तौर पर कार्यवाही करते हुए मेडिकल स्टोरों पर रेड की है। फाजिल्का पुलिस ने 624 मुकदमे दर्ज किए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि अब तक की कार्रवाई के दौरान फाजिल्का पुलिस करीब 624 मुकदमे नशे के खिलाफ दर्ज कर चुकी है। जबकि इस मामले में 829 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इतना ही नहीं अब तक करीब 24 किलो से अधिक हेरोइन भी बरामद हुई है। जो अपने आप में सबसे बड़ी बरामदगी है। नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने इलाके के लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो वह बेझिझक पुलिस से सांझा करें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *