फाजिल्का में कर्मचारियों का प्रदर्शन:नौकरी पक्की करने की मांग, वन रेंज ऑफिस के बाहर पंजाब सरकार का पुतला फूंका

फाजिल्का में कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाजिम यूनियन पंजाब के कर्मचारियों ने किया। वन रेंज ऑफिस के बाहर सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 20-25 सालों से वन विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे 25 जनवरी को जंगलात मंत्री के आवास के बाहर धरना देंगे। इतना ही नहीं, अगर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। पूर्ण सिंह ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *