फाजिल्का में कांग्रेस का अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन:अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में निकाला मार्च, इस्तीफे की मांग

फाजिल्का में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया। फाजिल्का के पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दविंदर सिंह घुबाया के नेतृत्व में रोष मार्च गांधी चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए घंटाघर चौक पर खत्म हुआ। दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि लोकसभा में गृह मंत्री ने डॉ. अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने गृह मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि इस्तीफा नहीं दिया जाता है, तो उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए। घुबाया ने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह बराड़ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गृह मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *