फाजिल्का जिले के मलोट रोड पर अरणी वाला के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है l बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर जा रहे नौजवान में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी l जिस दौरान वह जख्मी हो गया l जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया है l मामले की सूचना डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दी गई, वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अरणी वाला के नजदीक हादसा जानकारी के अनुसार पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि नौजवान किराना की दुकान पर काम करता है, जो बाइक पर सवार होकर दुकान पर काम के लिए जा रहा था। अरणी वाला के नजदीक अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी l जिस वजह से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया l हालांकि कार ड्रावर फरार बताया जा रहा है l सरकारी अस्पताल रेफर पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक नौजवान को काफी चोटें आई हैं l जिसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया l अब उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है l जहां पर उसे प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है l वही डॉक्टर द्वारा सूचना पुलिस को दी जा रही है l


