फाजिल्का में किराना दुकान में चोरी:CCTV फुटेज आया सामने, काजू-बादाम, देसी घी समेत 50 हजार का सामान ले गए चोर

फाजिल्का में जलालाबाद के अरणीवाला में किराना स्टोर पर चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दीवार में सेंध लगाकर दुकान में दाखिल हुए चोर दुकान से काजू, बादाम, देसी घी, रिफाइंड तेल व नगदी चोरी कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अरनीवाला के मेन रोड पर स्थित बब्बू किराना स्टोर के संचालक प्रदीप कुमार उर्फ बब्बू ने बताया कि रात के समय चोरों द्वारा उसकी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर दुकान के पीछे पड़े खाली जगह के इलाके से दीवार में सेंध लगाकर वह दुकान में दाखिल हुए और गले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी, 10 पैकेट एक-एक किलो के रिफाइंड, करीब 20 किलो बादाम, 15 किलो काजू , 10 किलो देसी घी चोरी कर लिया गया। 50 हजार रुपए का सामान चोरी प्रदीप कुमार का कहना है कि उसके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। जिसमें उसने बताया है कि उसका करीब 50 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है। हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फिलहाल मामले में आरोपियों की तलाश की मांग की जा रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *