फाजिल्का में क्लिनिक में युवक ने की तोड़फोड़:युवती से मारपीट करने पहुंचा, विरोध करने पर स्टाफ को धमकाया, धारदार हथियार से तोड़े शीशे

फाजिल्का के जलालाबाद में एक क्लिनिक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने धारदार हथियार से क्लिनिक के शीशे व अन्य जगह तोड़फोड़ की। इस दौरान क्लिनिक स्टाफ के साथ भी मारपीट के आरोप लगे हैं l घटना सीसीटीवी में कैद हुई है l जिसमें शिकायत पुलिस को करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है l जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद निशान सिंह और अस्पताल संचालक मंजीत कौर ने बताया कि क्लिनिक में एक युवती दाखिल थी l इस दौरान एक युवक उससे मारपीट करने लगता है। अस्पताल स्टाफ ओर संचालकों द्वारा उसे इस मामले को घरेलू मामला बताते हुए बाद में इस पर बात करने को कहा गया l धारदार हथियार से की तोड़फोड़ कुछ समय बाद युवक ने साथियों सहित क्लिनिक पर धारदार हथियार से धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की जाती है। क्लिनिक स्टाफ के साथ मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। क्लिनिक संचालकों द्वारा शिकायत पुलिस को की गई l पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली है l मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *