भारत-पाक के बीच तनाव के चलते जहां फाजिल्का शहर में कल रेड अलर्ट जारी किया गया था l वहीं देर शाम आई दोनों देशों में सीजफायर की खबर के बाद लोगों ने राहत की सांस ली l सरहदी जिले फाजिल्का में हालात नॉर्मल होते दिखाई दे रहे हैं l जहां पर रविवार के चलते कुछ दुकानें जरूर बंद है l लेकिन अधिकतर बाजार खुले नजर आए l जानकारी देते हुए फाजिल्का में दुकानदार सुरेंद्र कुमार, गौरव कुमार व अन्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारत-पाक के बीच पैदा हुए तनाव के माहौल के चलते जहां फाजिल्का के सरहदी इलाके के कई लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए और गांव खाली हो गए l धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत वहीं दो दिन पहले ब्लैकआउट के दौरान फाजिल्का में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले को एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया था। वहीं धमाकों की आवाज के बाद फाजिल्का शहर के लोगों में भी डर का माहौल पैदा हो गया था l हालत यह हो गए थे कि लोगों ने अपना सामान पैक कर लिया और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए l शहर से लोगों की संख्या कम धीरे-धीरे फाजिल्का शहर से भी लोगों की संख्या कम होती जा रही थी l तभी कल देर शाम दोनों देशों के बीच समझौते की खबर सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है l हालांकि कल भी रात को ब्लैकआउट रहा और बाजार की दुकानें 6:00 बजे बंद करवा दी गई l शाम 7.30 बजे बंद करने के आदेश सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि सावधानी के तौर पर प्रशासन ने रविवार को फाजिल्का के बाजार शाम 7.30 बजे बंद करने के आदेश दिए हैं l


