फाजिल्का में खेलने गए बच्चे की हत्या कर फेंका:झाड़ियों में तिरपाल के बैग में मिला शव, पड़ोसी लड़का दे गया सा​इकिल

फाजिल्का में एक दिन पहले लापता हुए बच्चे का आज दूसरे दिन संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। साथ में आई फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए कुछ वस्तुएं वहां से ले गई। शव की परिस्थितियों को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना जिले के अरनीवाला की है। मृतक बच्चा हरप्रीत अरनीवाला का ही रहने वाला है। परिवार के लोगों का कहना है कि 14 साल का हरप्रीत सिंह मंगलवार सुबह 11 बजे पड़ोस में खेलने के लिए निकला था। पिता सुखविंदर सिंह का कहना है कि बेटे की हत्या करके शव फेंका गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोस में खेलने गया था, खेतों में मिला शव परिजनों का कहना है कि हरप्रीत मंगलवार को 11 बजे खेलने के लिए पड़ोसियों के घर गया था, जबकि उसका शव दूर खेतों में वाटर वर्क्स के नजदीक झाड़ियों से तिरपाल के बैग में से बरामद हुआ है। परिवार का आरोप है कि उनके लड़के की हत्या की गई है, वह वहां क्यों जाएगा। पड़ोस का लड़का दे गया बेटे की साइकिल हरप्रीत के पिता सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके लड़के की हत्या कर दी गई है। मंगलवार को उसका लड़का स्थानीय पड़ोसियों के घर में खेलने के लिए गया था। कुछ समय बाद पड़ोसी घर का युवक उनके घर उनके लड़के की साइकिल देकर चला गया और तर्क दिया कि उनका लड़का खेलने गया है। काफी समय जब उनका लड़का घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। वाटर वर्क्स की झाड़ियों में तिरपाल में लपेटा मिला शव काफी देर तक लड़का नहीं मिला तो पुलिस को भी शिकायत दी। कल 11 बजे से लापता उनके लड़के का शव आज स्थानीय वाटरवर्क्स के पास झाड़ियों में तिरपाल के एक बैग में से बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झाड़ियों से निकलवा सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया जा रहा है। हत्या का मामला है, जांच की जा रही है: एसएचओ मौके पर पहुंचे थाना अरनीवाला के एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि 14 वर्षीय लड़के हरप्रीत सिंह का शव वाटर वर्क्स के नजदीक झाड़ियों से बरामद हुआ है, जिसमें पुलिस कार्यवाही कर रही है। परिवार को अगर किसी पर शक है तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मामला दर्ज किया गया है, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *