फाजिल्का में पाला गिरा है, जिससे फसलों पर बर्फ जम गई है l रात के समय तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। किसानों ने बरसात न होने के चलते फसलों का नुकसान होने की आशंका जाहिर की है l किसानों ने बताया कि पंजाब सहित उत्तरी भारत में ठंड इस कदर पड़ रही है कि लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है l अब फाजिल्का में पिछले दो दिनों से दिन के समय मौसम साफ है और धूप भी अच्छी निकल रही है l यही वजह है कि दिन में आसमान साफ होने के चलते रात के समय ठंड का पारा काफी गिर गया है l अब खेतों में कोहरे के कारण बर्फ जमनी शुरू हो गई है l जलालाबाद इलाके के कई खेतों में तापमान 3 डिग्री होने के चलते फसलों पर बर्फ जमी हुई दिखाई दी l किसानों का कहना है कि सरसों की फसल के लिए यह कोहरा खतरनाक है l जबकि गेहूं के लिए अच्छा है l हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर बरसात नहीं होती तो ये ठंड सभी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है l


