फाजिल्का में घनी ठंड में 4 घंटे अटका युवक:गुरुद्वारे के निशान साहिब पर चोला चढ़ाते समय 90 फुट की ऊंचाई पर फंसा

पंजाब फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित गांव गिदड़ांवाली में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ श्री गुरुद्वारा साहिब के निशान साहिब पर चोला चढ़ाते समय एक सेवादार करीब 90 फुट की ऊंचाई पर फंस गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच यह युवक लगभग चार घंटे तक ऊपर ही अटका रहा। जानकारी के अनुसार, करीब 20 वर्षीय सेवादार निशान साहिब का चोला बदलने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान एक सहायक तार (wire) टूट गई, जिससे उसका नीचे उतरना असंभव हो गया। युवक के इतनी ऊंचाई पर फंसे होने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और सिख संगत उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। 100 फिट ऊंची क्रेन मंगवाई जब स्थानीय स्तर पर शुरुआती प्रयास सफल नहीं हुए, तो सुरक्षा के तौर पर नीचे बड़ा जाल बिछाया गया। अंततः युवक को सुरक्षित बचाने के लिए श्रीगंगानगर से लगभग 100 फुट ऊंची विशेष क्रेन मंगवाई गई। कड़ाके की सर्दी में चार घंटे तक हवा में लटके रहने के बावजूद सेवादार को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग डटे रहे। PHOTOs

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *