फाजिल्का में घरों की जांच, हिरासत में ली महिला:नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी

पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को फाजिल्का में कासो अभियान चलाया। आईजी बलजौत सिंह राठौड़ और एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुआई में शहर के विभिन्न मोहल्लों में सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़, सिटी वन के एसएचओ परमजीत कंबोज और सिटी नंबर 2 की प्रभारी परमिला सिद्धू समेत 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। आईजी बलजौत सिंह राठौड़ ने बताया कि यह अभियान सुबह शुरू किया गया और लगभग 4 घंटे तक चला। अभियान के दौरान शहर की इंद्रा नगरी, संत नगरी, ईदगाह बस्ती और किल्लियां रोड पर लगभग 35 से 40 संदिग्ध घरों की जांच की गई। ये वे घर थे जिनके बारे में नशे के कारोबार से जुड़े होने का संदेह या शिकायतें थीं। अभियान के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया है जिस पर नशे का कारोबार करने का संदेह है। उससे पूछताछ की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नाकाबंदी और वाहनों की जांच की
इसके अलावा तीन-चार वाहन भी जब्त किए गए हैं जिनके कागजात मौके पर नहीं दिखाए जा सके। जांच के दौरान कुछ नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं जिनके बारे में जांच जारी है। आईजी ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के काफी सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 516 केस दर्ज किए गए हैं और 1716 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के तहत निरंतर सर्च अभियान, नाकाबंदी और वाहनों की जांच का अभियान चलाया जाता है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी कि वह नशे का कारोबार छोड़ दे या फिर जिला छोड़ दे किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान कई लोग अपना घर बंद कर इधर उधर हो गए। इस दौरान एक ऐसे घर का पता भी चला जो बाहर से टूटा फूटा नजर आता था लेकिन अंदर एसी व कैमरे तक लगे हुए थे जिसकी भी पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *