फाजिल्का में चुनावी रंजिश मारपीट-फायरिंग, दो घायल:चुनाव में दूसरे पक्ष के प्रत्याशी का प्रचार करने पर हमले का आरोप

फाजिल्का क्षेत्र में चुनावी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। चल रहे चुनाव में एक पक्ष का प्रचार करने को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर गोलीबारी हो गई। इस दौरान मारपीट में दो घायल हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना अबोहर क्षेत्र के हलका बल्लूआना के गांव कुंडल में हुई है। घायलों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर फायरिंग करने फिर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायलों का कहना है कि दूसरे पक्ष का प्रचार करने के चलते व्यक्ति ने हमला किया है। घायल गुरविंद्र सिंह पुत्र प्लेयर सिंह और जगसीर सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वे गांवों में टैंकर से नहरी पानी की सप्लाई का काम करते हैं। आज वे नहर से अपने टैंकर में पानी भर रहे थे, तभी गांव का एक प्रभावशाली व्यक्ति वहां आया। उसने उन पर चुनावों में दूसरे पक्ष की मदद करने का आरोप लगाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। टैंकर के पीछे छिपकर बचाई जान, फिर घेर कर पीटा: अपनी जान बचाने के लिए दोनों पानी के टैंकर के पीछे छिप गए। इसी दौरान, गोली चलाने वाले व्यक्ति के सहयोगी उनके पास आ गए। जब उन्होंने खेतों की ओर भागने की कोशिश की, तो उन्हें पकड़ लिया गया और बुरी तरह पीटा गया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिटायर पुलिस अधिकारी के पुत्रवधु का समर्थन करने पर विवाद: घायलों ने बताया कि गांव के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की पुत्रवधू इन चुनावों में उम्मीदवार हैं। वे दोनों उनकी मदद कर रहे थे। इसी चुनावी रंजिश के कारण उन पर हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *