फाजिल्का में जमीन विवाद में बेटों पर बुजुर्ग पिता की मारपीट का आरोप लगा है। घायल बुजुर्ग को रकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जमीन पोते के नाम करवाने पर भाइयों ने रंजिश में पिता को पीटा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना जलालाबाद के गांव सुरघूरी की है। 85 वर्षीय बुजुर्ग के साथ उसके बेटों ने 7 कैनाल दो मरले जमीन को लेकर मारपीट की। पीड़ित बारा सिंह के लड़के भगवान सिंह ने बताया कि उसके पांच भाई है l शनिवार यानी आज उसके पिता सुबह खेत गए थे कि उसके भाइयों ने अपने बच्चों सहित उनसे मारपीट की। पोते के नाम जमीन करवाने पर विवाद भगवान सिंह का कहना है कि उसके पिता उसी के पास रहते हैं l जिनका इलाज और खान-पान उनके यहां चलता है। इसी के चलते उसके पिता ने अपनी 7 कनाल दो मरले जमीन उसके लड़के बलकरण सिंह के नाम लगवा दी इसी रंजिश के चलते उसके भाइयों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। राहगीर ने पिता के घायल होने की दी सूचना उन्हें किसी अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता खेत में पड़े हुए है l जिसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस के जरिए उन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया l उसका कहना कि उसके पिता को काफी चोटें पहुंची है l उनके द्वारा कई बार पुलिस को शिकायत की जा चुकी है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि एसएमओ डाक्टर सुमित लूना का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह दरोगा ने कहा कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद मामले में बनती करवाई की जाएगी।


