फाजिल्का के अबोहर में जेल में बंद आरोपी के घर में चोरी हो गई। आरोपी की बहन घर की देखभाल के लिए आई तो घर के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और गहने-नकदी गायब थे। आरोपी की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव कलरखेड़ा में महिला सरपंच के पति की हत्या के आरोपी मनोज कुमार के बंद पड़े घर में चोरी हुई है। चोरों ने घर से लाखों रुपए के गहने और नकदी चुरा ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब दो महीने बाद आरोपी की बहन अपने पति के साथ घर की देखभाल के लिए पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। नाली विवाद को लेकर मारी गोली दो महीने पहले नाली विवाद को लेकर मनोज कुमार ने महिला सरपंच के पति को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मनोज फिरोजपुर जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद से उसका घर बंद पड़ा था। इस दौरान चोरों ने घर में धावा बोल दिया। मनोज की बहन प्रणवी व दामाद सुशील घर संभालने के लिए पहुंचें तो देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान खंगाला पड़ा था। यह देख उन्होंनें पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई भूपेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचें और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस प्रणवी ने बताया कि कमरों में से सोने व चांदी के गहने तथा नगदी गायब है। लेकिन कितने का नुकसान हुआ इसके बारे में उसे पता नहीं है। वह अपने भाई-भाभी से मिलकर उनसे पता लगाएगी कि घर में क्या क्या पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


