फाजिल्का में झाड़ियों में व्यक्ति का शव मिला:जेब से मिली डॉक्टर की पर्ची, बदबू आने के बाद महिला ने देख सूचना दी

फाजिल्का में आज सेक्रेड हार्ट स्कूल के पीछे लगते खाली प्लाटों की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला है l घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोगों को इलाके से बदबू आ रही थी l महिला ने छत से देखा तो एक व्यक्ति संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला l जब नीचे जाकर देखा तो मृतक हालत में व्यक्ति पड़ा हुआ था l सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की l स्थानीय निवासी महिला रानी ने बताया कि वह काम करने के लिए छत पर मौजूद थी l बदबू आने पर छत से पीछे देखा तो नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला l इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों को बताया और लोग नीचे पहुंचे l व्यक्ति मृतक अवस्था में पड़ा हुआ था l सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची है l मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे है l मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है l हालांकि मृतक के कब्जे से एक डॉक्टर की पर्ची मिली है, जिसमें उसका नाम सोनू सिंह निवासी कौड़ियावाली लिखा हुआ है l फिलहाल मामले में जांच की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *