फाजिल्का में ट्रक-कार की टक्कर:ट्रक के नीचे फंसी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल; रिश्तेदारी में जा रहे थे

फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर गांव गुमानी वाला मोड़ के पास कार और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अमरजीत सिंह की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीद मलकीत सिंह के अनुसार, जलालाबाद से आ रही कार ओवरटेक करते समय फाजिल्का की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार ट्राले के नीचे फंस गई और कई मीटर तक घसीटती चली गई। रिश्तेदारी में पार्टी में जा रहा था अमरजीत सिटी थाना जलालाबाद के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया गया है। मृतक अमरजीत सिंह गुरुहरसहाय क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपने साथी के साथ फाजिल्का के गांव महात्मा नगर में रिश्तेदारी में पार्टी फंक्शन में जा रहा था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *