फाजिल्का में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सामान लेकर जा रहा था, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

फाजिल्का जिले के फिरोजपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के नजदीक बाइक सवार युवक के साथ घोड़ा ट्राले की टक्कर हुई है l हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया l जिसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया l जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है l जिसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है l रिश्तेदारी में शादी में जाते समय हादसा पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक दीपक कुमार (28 वर्षीय) नहरी कॉलोनी फाजिल्का का रहने वाला था, जो मेहनत मजदूरी करता था और रिश्तेदारी में शादी समारोह के लिए समान लेकर जा रहा था कि फाजिल्का की अनाज मंडी के गेट के नजदीक फ्लाईओवर के पास घोड़ा ट्राले और ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया l इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के दौरान दीपक कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया l जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l जहां उसे इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज कर ट्रक की पहचान कर ली गई है l बताया जा रहा है कि मृतक दीपक कुमार की डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी l फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *