फाजिल्का जिले के अबोहर में एक ट्रक संचालक के साथ उसके कंडक्टर ने बड़ी धोखाधड़ी की है। कंडक्टर ने ड्राइवर मोबाइल चुराकर गूगल-पे के जरिए 1.4 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ढाणी करनैल के रहने वाले पलविंदर सिंह ने बताया कि सिरसा के ओंढा गांव का रहने वाला काला सिंह उनके पास कंडक्टर के रूप में काम करता था। करीब 5 दिन पहले वे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से माल लेकर कलकत्ता गए थे। पलविंदर के पास टायर खरीदने के लिए 2 लाख रुपए नकद थे। गूगल-पे के जरिए 90 हजार रुपए निकाले 2 मई को काला सिंह ने पलविंदर का मोबाइल चुरा लिया। एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से उसने गूगल-पे के जरिए 90 हजार रुपए निकाल लिए। काला सिंह ने 50 हजार रुपए एक और रकम निकाली। उसने अपनी पत्नी को ट्रांसफर करने की कोशिश की। जब यह नहीं हो पाया तो उसने 50 हजार रुपए अपने खाते में ही ट्रांसफर करवा लिए। पलविंदर सिंह ने सिटी वन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 2 लाख कैश भी लेकर फरार इतना ही नहीं, काला सिंह पलविंदर के पास रखे 2 लाख रुपए भी लेकर फरार हो गया। अब काला सिंह की पत्नी रीना, पलविंदर को पति से बात करवाने के नाम पर धमकियां दे रही है। पलविंदर ने पुलिस से काला सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले क जांच में जुटी है।


