फाजिल्का में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, नशे का आदी था; पुलिस जांच में जुटी

जलालाबाद के गांव बल्लूआना के नजदीक रेलवे ट्रैक पर गला कटा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है । बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे वाली ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हुई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्ति लखन ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और इसे सांस की भी दिक्कत थी। वो जलालाबाद शहर के इलाके का रहने वाला था और परिवार ने उसे घर से बेदखल किया हुआ था। बेदखल होने के बाद से वो फुटपाथ पर, रेलवे ट्रैक के पास या अन्य जगह पर रह रहा था। ट्रेन के नीचे आने से मौत जानकारी के अनुसार, जलालाबाद के बल्लूआना गांव में मृतक के रिश्तेदार रहते हैं। जहां वो आता जाता रहता था। लखन ने बताया कि सुबह 7 बजे वाली ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हुई है। रेलवे पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *